Khelo India Youth Games 2025: भागलपुर और मधुबनी में खेलो इंडिया मशाल गौरव यात्रा का भव्य स्वागत

Edited By Ramanjot, Updated: 21 Apr, 2025 09:19 PM

khelo india youth games 2025

बिहार में पहली बार 4 मई से 15 मई तक आयोजित होने वाली खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 बिहार के लिए लोगों को जागरूक और प्रोत्साहित करने के लिए खेलो इंडिया की जानकारी और मशाल के साथ एलईडी स्क्रीन से युक्त मशाल गौरव यात्रा राज्य के हर जिले में जा रही है।

पटना: बिहार में पहली बार 4 मई से 15 मई तक आयोजित होने वाली खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 बिहार के लिए लोगों को जागरूक और प्रोत्साहित करने के लिए खेलो इंडिया की जानकारी और मशाल के साथ एलईडी स्क्रीन से युक्त मशाल गौरव यात्रा राज्य के हर जिले में जा रही है। 15 अप्रैल से 2 मई तक यह यात्रा जारी रहेगी।

PunjabKesari
 
मशाल गौरव यात्रा आज भागलपुर और मधुबनी पहुंची जहां बड़ी संख्या में लोगों ने मशाल गौरव यात्रा का पूरे जोश और उत्साह के साथ स्वागत किया। 

PunjabKesari

भागलपुर पहुंचने पर भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ.नवल किशोर चौधरी तथा डीडीसी प्रदीप सिंह ने मशाल का स्वागत किया तथा उपस्थित लोगों को खेलो इंडिया यूथ गेम्स के प्रति जागरूक और प्रोत्साहित किया। रामधारी उच्च विद्यालय तेतरी-पकरा में विद्यालय की प्राचार्य सुगंधा प्रसाद सिंह ने मशाल गौरव यात्रा का स्वागत किया जिसमें भारी संख्या में छात्राओं ,खिलाडियों और स्थानीय लोगों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। 

PunjabKesari

मधुबनी खेल मैदान में आयोजित एक स्वागत समारोह में जिला खेल अधिकारी नीतिश कुमार ने मशाल गौरव यात्रा का स्वागत किया जिसमें संगीत शिक्षक अमन कुमार झा ने स्वागत गीत गाकर सबका मन मोह लिया। जिला कबड्डी संघ के सचिव मनीष कुमार सिंह तथा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका मीनाक्षी कुमारी ने पुष्प अर्पित कर मशाल का स्वागत किया। 

PunjabKesari

जिस जिले में भी मशाल गौरव यात्रा जा रही है वहां स्वागत करने वालों के उत्साह को कायम रखने के लिए उपस्थिति लोगों के बीच, टोपी, की रिंग, पेन आदि दिए जा रहे हैं ताकि ये मशाल गौरव यात्रा उनके लिए यादगार बन जाये।

PunjabKesari

जैसे जैसे यात्रा आगे बढ़ रही है और खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तारीख नजदीक आ रही है लोगों के बीच उत्साह बढ़ता जा रहा है। खेलो इंडिया- खेल के रंग बिहार के संग  ये नारा लोगों की जुबान पर चढ़ गया है। लोगों को खेल के प्रति जागरूक और प्रोत्साहित करने में मशाल गौरव यात्रा बहुत अहम भूमिका निभा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Delhi Capitals

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!