खेलो इंडिया की चमकदार मशाल पहुंची सुपौल और बांका, जनता में जोश चरम पर

Edited By Ramanjot, Updated: 20 Apr, 2025 09:13 PM

the shining torch of khelo india reached supaul and banka

बिहार में पहली बार 4 मई से 15 मई तक आयोजित होने वाली खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 बिहार के लिए लोगों को जागरूक और प्रोत्साहित करने के लिए खेलो इंडिया की जानकारी और मशाल के साथ एलईडी स्क्रीन से युक्त मशाल गौरव यात्रा राज्य के हर जिले में जा रही है।

पटना: बिहार में पहली बार 4 मई से 15 मई तक आयोजित होने वाली खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 बिहार के लिए लोगों को जागरूक और प्रोत्साहित करने के लिए खेलो इंडिया की जानकारी और मशाल के साथ एलईडी स्क्रीन से युक्त मशाल गौरव यात्रा राज्य के हर जिले में जा रही है। 15 अप्रैल से 2 मई तक यह यात्रा जारी रहेगी। 

PunjabKesari

मशाल गौरव यात्रा आज सुपौल और बांका पहुंची जहां बड़ी संख्या में लोगों ने मशाल गौरव यात्रा का पूरे जोश और उत्साह के साथ  स्वागत किया।

PunjabKesari
 
सुपौल के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने अपने कार्यालय में मशाल का स्वागत किया तथा सुपौल खेल मैदान मे सुधीर कुमार- डीडीसी रशीद कलाम अंसारी, एडीएएम, विकाश कुमार करण, वरिय उप समाहर्ता,आलोक कुमार भारती, जिला खेल पदाधिकारी के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित खिलाडियों, स्थानीय लोगों की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में खेलो इंडिया के बारे में लोगों को जागरूक किया तथा बिहार के इस खेल गौरव में शामिल होने के लिए आमंत्रित और प्रोत्साहित किया। 

PunjabKesari

बांका के आर ,एम ,के, हाई स्कूल, मैदान में बांका के डीपीओ  राजकुमार राजू ने मुख्य अतिथि के रूप में मशाल गौरव यात्रा का स्वागत किया।  बांका के जेल अधीक्षक आशीष कुमार भी भारी संख्या में उपस्थित खिलाडियों और स्थानीय लोगों के साथ मशाल गौरव यात्रा के स्वागत समारोह में उपस्थित रहे। 

PunjabKesari

एलईडी युक्त यात्रा वैन में खेलो इंडिया यूथ गेम्स से संबंधित मह्त्वपूर्ण जानकारी के साथ साथ खेल के क्षेत्र में बिहार की उपलब्धियों से संबंधित वीडियो भी दिखा कर लोगों को खेलो इंडिया गेम्स में अपनी उपस्थिति और भागीदारी दिखाने ले लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। 

PunjabKesari

जिस जिले में भी मशाल गौरव यात्रा पहुंच रही है लोग दिल खोल कर इसका स्वागत कर रहे हैं। खिलाड़ियों, युवाओं और स्थानीय लोगों के बीच बिहार के खेल गौरव से संबंधित इस गौरव यात्रा के प्रति उत्साह देखने लायक है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

Gujarat Titans

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!