रेड लाइट एरिया में पुलिस ने की छापेमारी तो हालात देख रह गई दंग, 4 नाबालिग समेत नौ युवतियां को छुड़ाया

Edited By Harman, Updated: 13 Apr, 2026 03:20 PM

kishanganj police raid in khagra red light area nine young women rescued

बिहार किशनगंज के खगड़ा रेड लाइट एरिया में पुलिस ने 'ऑपरेशन सवेरा' के नाम से की गई कार्रवाई में कुल नौ युवतियों को देह व्यापार के चंगुल से मुक्त कराया गया। चौंकाने वाली बात यह है कि रेस्क्यू की गई युवतियों में चार नाबालिग शामिल हैं।

Bihar News : बिहार किशनगंज के खगड़ा रेड लाइट एरिया में पुलिस ने 'ऑपरेशन सवेरा' के नाम से की गई कार्रवाई में कुल नौ युवतियों को देह व्यापार के चंगुल से मुक्त कराया गया। चौंकाने वाली बात यह है कि रेस्क्यू की गई युवतियों में चार नाबालिग शामिल हैं।

एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यालय को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि खगड़ा में बाहर से लड़कियों को लाकर जबरन देह व्यापार करा रहा है। इसी सूचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए टीम गठित की गई। करीब तीन घंटे तक सघन तलाशी अभियान चलाया गया और 9 युवतियों को बरामद किया गया।  पुलिस की गाड़ियों और सादे लिबास में तैनात जवानों को देखकर वहां भगदड़ मच गई। कई संचालकों और संदिग्धों ने संकरी गलियों का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने उन्हें खदेड़ कर हिरासत में ले लिया।

मुक्त कराई गई युवतियों को फिलहाल महिला सुरक्षित आश्रय गृह भेज दिया गया है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इन लड़कियों को किन राज्यों या जिलों से लाया गया था। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों पर कड़ी कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!