Edited By Ramanjot, Updated: 23 May, 2026 03:14 PM
#Muzaffarpur #CrimeNews #BiharCrime #LandDealerMurder
मुजफ्फरपुर में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद हो गए हैं। यहां दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक जमीन कारोबारी की गोली मारकर जान ले ली है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल...
Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद हो गए हैं। यहां दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक जमीन कारोबारी की गोली मारकर जान ले ली है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है,,,ये घटना मुशहरी थाना क्षेत्र के रोहुआ इलाके की है। यहां अपराधियों ने पहले से घात लगाकर जमीन कारोबारी प्रभात मिश्रा को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि प्रभात मिश्रा किसी काम से इलाके में पहुंचे थे, तभी बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी।गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और मौके पर अफरातफरी मच गई,,,