शादी के 2 दिन बाद प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत! दूल्हा-दुल्हन के कमरे में मिले शव...मचा हड़कंप

Edited By Swati Sharma, Updated: 14 Jun, 2025 06:28 PM

a love story has a end the bride and groom died 2 days after their marriage

Vaishali Crime News: बिहार के वैशाली जिले से एक झकझोर कर रख देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर शादी के दो दिन बाद दूल्हा और दुल्हन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों का शव एक कमरे से बरामद किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के...

Vaishali Crime News: बिहार के वैशाली जिले से एक झकझोर कर रख देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर शादी के दो दिन बाद दूल्हा और दुल्हन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों का शव एक कमरे से बरामद किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के नवादा गांव का है। मृतकों की पहचान नवादा गांव के रहने वाले पप्पू कुमार और समस्तीपुर जिले के पटोरी की रहने वाली प्रिया गुप्ता के रूप में हुई है। पप्पू कुमार कंप्यूटर टीचर था। बताया जा रहा है कि पप्पू कुमार और प्रिया गुप्ता की पहली मुलाकात पटोरी में कोचिंग क्लास के दौरान हुई थी। प्रिया गुप्ता वहां पर पढ़ने के लिए आती थी। इसी दौरान दोनों में दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने शादी करने का फैसला किया और घर से भागकर कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद पप्पू अपनी पत्नी को लेकर अपनी बहन के घर आ गया तो उन्होंने दोनों को एक दोस्त के घर पर रूकवाया।  

बताया जाता है कि शनिवार को जब दोनों नहीं उठे तो परिजन उन्हें जगाने पहुंचे, लेकिन अंदर से दरवाजा बंद था। इसके बाद उन्होंने दरवाजा तोड़ा और अंदर देखा तो दोनों बेहोशी की हालत में पड़े हुए थे। आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन यहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

इलाके में मचा हड़कंप
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस को आशंका है कि पति-पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड किया है। फिलहाल, पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति साफ हो सकेगी। वहीं, शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।



 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!