भागलपुर में करंट लगने से गंभीर रूप से झुलसा राजमिस्त्री, मौत

Edited By Diksha kanojia, Updated: 18 Oct, 2020 03:48 PM

masons severely burnt due to electric shock in bhagalpur dies

बिहार में भागलपुर जिले के रंगरा थाना क्षेत्र में बिजली का करंट लगने से एक राजमिस्त्री की मौत हो गई।

भागलपुरः बिहार में भागलपुर जिले के रंगरा थाना क्षेत्र में बिजली का करंट लगने से एक राजमिस्त्री की मौत हो गई।

पुलिस ने रविवार को बताया कि जिले के ईस्माइलपुर क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी फूलो मंडल (40) अपने साथियों के साथ रंगरा गांव स्थित दुर्गा मंदिर की छत की ढ़लाई के लिए शनिवार की रात विद्युत संचालित कटर मशीन से पलाई बोर्ड काट रहा था। इस दौरान अचानक कटर मशीन में बिजली प्रवाहित होने से वह गंभीर रुप से झुलस गया।

ग्रामीणों ने तत्काल फूलो मंडल को रंगरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!