बिहार के इस BJP विधायक की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, पश्चिम बंगाल से पटना लौटते समय हुआ हादसा; मची अफरा-तफरी

Edited By Harman, Updated: 14 Apr, 2026 09:42 AM

mla sanjay gupta car accident begusarai bihar

बिहार में जारी सियासी हलचल के बीच राजधानी पटना के कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक संजय गुप्ता की गाड़ी सोमवार देर रात बेगूसराय के जीरोमाइल इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के वक्त विधायक कार में अपनी पत्नी और बेटी के साथ पश्चिम बंगाल...

बेगूसराय : बिहार में जारी सियासी हलचल के बीच राजधानी पटना के कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक संजय गुप्ता की गाड़ी सोमवार देर रात बेगूसराय के जीरोमाइल इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के वक्त विधायक कार में अपनी पत्नी और बेटी के साथ पश्चिम बंगाल से पटना लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा सोमवार की देर रात करीब तीन बजे हुआ। बताया जा रहा है कि सड़क पर किसी भारी वाहन से टक्कर हो गई। अंधेरा होने के कारण विधायक की गाड़ी का चालक उसे देख नहीं सका और तेज रफ्तार कार पहिए से टकराकर सड़क पर ही पलट गई। 

हादसे के बाद घायल अवस्था में ही विधायक संजय गुप्ता ने हिम्मत दिखाई और खुद बेगूसराय के स्थानीय भाजपा नेताओं को फोन कर एक्सीडेंट की जानकारी दी। सूचना मिलते ही भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार अमर और अन्य कार्यकर्ता तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि विधायक की गाड़ी सड़क किनारे पलटी हुई है। सभी घायलों को तुरंत बेगूसराय के ग्लोकल अस्पताल (Glocal Hospital) में भर्ती कराया गया।

संजय गुप्ता पश्चिम बंगाल से लौट रहे थे और उन्हें आज पटना में आयोजित भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेना था। इसी बैठक में बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा होनी है। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, विधायक और उनके परिवार का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है और फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!