सिलेंडर की जांच करने पहुंची थी पुलिस, खुल गया होटल का 'गंदा राज', 5 कमरे कर दिए सील

Edited By Harman, Updated: 19 Mar, 2026 10:17 AM

mokama station road hotel raid 7 arrested

Bihar News : बिहार के पटना के मोकामा में पुलिस ने एक होटल की आड़ में चल रहे अवैध देह व्यापार के नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दिया है। यहां बुधवार को स्टेशन रोड स्थित एक होटल में जब पुलिस की टीम घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग की जांच करने पहुंची, तो...

Bihar News : बिहार के पटना के मोकामा में पुलिस ने एक होटल की आड़ में चल रहे अवैध देह व्यापार के नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दिया है। यहां बुधवार को स्टेशन रोड स्थित एक होटल में जब पुलिस की टीम घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग की जांच करने पहुंची, तो वहां सेक्स रैकेट संचालित होने का चौंकाने वाला मामला सामने आया।

बाढ़ के एसडीपीओ आनंद कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से मोकामा स्टेशन रोड के होटलों में घरेलू गैस सिलेंडरों के कमर्शियल इस्तेमाल की शिकायत की थी। इसी सूचना पर दोपहर करीब 12 बजे पुलिस की विशेष टीम ने छापेमारी शुरू की। जांच के दौरान टीम जब  होटल पहुंची, तो वहां 4 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद हुए। इसी बीच संदेह होने पर जब पुलिस ने पूरे होटल और कमरों की गहन तलाशी ली, तो अंदर का नजारा देख अधिकारी दंग रह गए। होटल के 5 अलग-अलग कमरों में युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए।

होटल संचालक सहित 7 गिरफ्तार

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से होटल संचालक सियाराम सिंह समेत कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 3 युवक और 4 युवतियां शामिल हैं। पुलिस ने होटल के उन सभी 5 कमरों को सील कर दिया है। साथ ही होटल का रजिस्टर और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त कर ली गई है।

कड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी

एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि यह नेटवर्क कब से सक्रिय था और इसमें कौन-कौन शामिल हैं। फिलहाल होटल का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!