Bihar Police Encounter : सुबह सुबह एनकाउंटर में दो कुख्यात ढेर, STF जवान शहीद; पुलिस को दी थी धमकी, कहा- गुंडई क्या होती है हम बताएंगे

Edited By Harman, Updated: 17 Mar, 2026 09:24 AM

motihari bihar police encounter two criminals dead one jawan martyred

मोतिहारी : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। चकिया थाना क्षेत्र के सिहोरवा मठ गांव में मंगलवार अहले सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में दो कुख्यात अपराधी मारे गए, जबकि एसटीएफ (STF) का एक...

मोतिहारी : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। चकिया थाना क्षेत्र के सिहोरवा मठ गांव में मंगलवार अहले सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में दो कुख्यात अपराधी मारे गए, जबकि एसटीएफ (STF) का एक जवान देश के लिए शहीद हो गया।

पुलिस को दी थी खुली धमकी

मुठभेड़ की पटकथा 15 मार्च को ही लिख दी गई थी, जब अपराधी कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे ने नेपाल के नंबर से चकिया थाने के एएसएचओ (ASHO) को फोन किया था। अपराधियों ने पुलिस को ललकारते हुए कहा था, "न्यूज़ में देखा है कि पुलिस एनकाउंटर में बदमाश घायल हुआ, पता है अगला न्यूज़ क्या होगा? 10-15 पुलिसकर्मियों की मौत! गुंडई क्या होती है, अब हम पूरे शहर को दिखाएंगे।" इस के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई और मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर अपराधियों की घेराबंदी शुरू कर दी।

 मुठभेड़ में STF जवान शहीद

मंगलवार सुबह करीब 2:30 बजे जब एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की टीम ने रामडीहा और सिहोरवा मठ के पास दबिश दी, तो अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। करीब डेढ़ घंटे तक चली इस मुठभेड़ में कुख्यात कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे मारे गए। हालांकि, इस दौरान एसटीएफ जवान श्रीराम यादव गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

भारी मात्रा में हथियार बरामद

पुलिस ने घटनास्थल से एक कारबाइन, दो पिस्टल, दो कट्टा और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है, जबकि कुछ साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि धमकी मिलने के बाद से ही पुलिस कार्रवाई में जुटी थी। शहीद जवान श्रीराम यादव की शहादत पर पुलिस महकमे में शोक की लहर है। फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है ताकि फरार अपराधियों को पकड़ा जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!