मुकेश सहनी ने की CM नीतीश के पूर्ण स्वस्थ होने की कामना, प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कसा तंज

Edited By Mamta Yadav, Updated: 16 Jun, 2024 07:33 PM

mukesh sahni wished cm nitish kumar a full recovery

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने सीएम नीतीश कुमार के पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने हालांकि बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर तंज भी कसा है।

Patna News: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने सीएम नीतीश कुमार के पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने हालांकि बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर तंज भी कसा है।

CM जानते हैं कि उनके राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था कैसी है: सहनी
सहनी ने आज अपने फेसबुक पोस्ट पर नीतीश कुमार जी के स्वस्थ होने की कामना करते हुए लिखा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के तबियत बिगड़ने का समाचार प्राप्त हुआ, मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। उन्होंने अपने पोस्ट आगे कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जानते हैं कि उनके राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था कैसी है, अगर ऐसा नहीं होता तो वह स्वयं का इलाज पटना के प्राइवेट अस्पताल मेदांता में न करा रहे होते। आप स्वयं 18 वर्षो से बिहार के मुख्यमंत्री उर्फ सुशासन बाबू होने के पश्चात् पटना राजधानी के किसी सरकारी अस्पताल पर अपना विश्वास नहीं दिखा पा रहे तो सोचिए ग्रामीण क्षेत्रों में क्या स्थिति होगी?

'एक बार बंद एसी कमरे से बाहर निकल कर देखिए...'
पूर्व मंत्री सहनी ने आगे कहा कि आप सभी साधनों से परिपूर्ण है, आपके पास विकल्प है लेकिन गरीब-पिछड़ा के पास विकल्प नहीं होता है। जब उसका बच्चा बीमार होता है तब उसको मजबूरी में उन चरमराती व ध्वस्त व्यवस्था के बीच अपने बच्चे का इलाज कराना पड़ता है और निष्कर्ष यह निकलता है कि अंत में वह अपनी सांसें तोड़ देता है। सहनी ने सीएम से आग्रह करते हुए कहा कि 13 करोड़ बिहार की जनता ने आपको बहुत आशाओं के साथ चुना है आप उनके सपनों पर पानी मत फेरिए। एक बार बंद एसी कमरे से बाहर निकल कर देखिए तब आपको गरीब के दुख-तकलीफ का एहसास होगा।

मुख्यमंत्री को खुद सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर विश्वास नहीं
सहनी ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को खुद सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर विश्वास नहीं है। 18 सालों से बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान सीएम नीतीश कुमार प्राइवेट अस्पताल मेदांता में इलाज करवा रहे हैं। कहने को तो सरकार विकास का दंभ भरते स्वास्थ्य के विकास पर क्या कुछ नहीं कहती, लेकिन हकीकत सामने है। काश! नीतीश कुमार जी प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल PMCH या किसी अन्य अस्पताल में अपना इलाज करवाते। शायद उन्हें भी प्रदेश के स्वास्थ्य व्यवस्था की सही स्थिति का पता चल पाता।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!