राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह सिर्फ औपचारिकता, नीतीश हर कार्यक्रम में शामिल हों जरूरी नहींः कुशवाहा

Edited By Ramanjot, Updated: 25 Jul, 2022 06:09 PM

nitish does not necessarily attend swearing in ceremony of president kushwaha

दरअसल, आज हुए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री समेत अन्य दलों के मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह के कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए संसद भवन गए हुए थे। लेकिन, बिहार के मुख्यमंत्री...

पटनाः जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने आज कहा कि राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण सिर्फ औपचारिकता भर है और ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसमें शामिल हों यह जरूरी नहीं। कुशवाहा से जब आज के राष्ट्रपति पद के शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार के शामिल नहीं होने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसे एक औपचारिकता भर बताते हुए सवाल को दरकिनार कर दिया।

दरअसल, आज हुए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री समेत अन्य दलों के मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह के कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए संसद भवन गए हुए थे। लेकिन, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस कार्यकम में नहीं गए, जिसको लेकर सवाल उठाए जा रहे थे।

मुख्यमंत्री पर उठते सवाल को लेकर कुशवाहा उनके बचाव में उतर आए और कहा कि राष्ट्रपति का शपथ समारोह सिर्फ औपचारिकता है। मुख्यमंत्री के दूसरे कार्यक्रम भी हैं। इसलिए, जरूरी नहीं है कि वह हर कार्यक्रम में शामिल हो। फिलहाल, उनके पास दूसरे कार्यक्रम हैं, जिसमें वह वयस्त है। इसका कोई दूसरा अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि आज 15वें राष्ट्रपति के रूप में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने शपथ ग्रहण किया है। इस समारोह में बिहार से सभी सांसद और कई मंत्री भी शामिल हुए हैं लेकिन मुख्यमंत्री कुमार इसमें नहीं शामिल हुए।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!