Edited By Swati Sharma, Updated: 21 Sep, 2023 02:19 PM

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) एक तस्वीर को लेकर चर्चा में है। जिसमें वह कैबिनेट मंत्री और बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी (Ashok Choudhary) के प्रति प्रेम दिखा रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार अशोक चौधरी को गले लगा रहे हैं, तो...
पटना(अभिषेक कुमार सिंह): मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) एक तस्वीर को लेकर चर्चा में है। जिसमें वह कैबिनेट मंत्री और बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी (Ashok Choudhary) के प्रति प्रेम दिखा रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार अशोक चौधरी को गले लगा रहे हैं, तो तभी सीने से लगा रहे हैं।
वहीं, अशोक चौधरी को सीने में लगाने के बाद सीएम कहते दिख रहे हैं कि हम इनसे प्रेम करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं सभी धर्मो में आस्था रखता हूं। मैं किसी धर्म के खिलाफ नहीं हूं। मैं पूजा करने के खिलाफ नहीं हूं। कोई धर्म को मानने वाला हो, उसके साथ हूं, सबकी इज्जत करता हूं। आपको मालूम नहीं है। दरअसल, पत्रकारों ने चंदन टीका पर सवाल पूछा था। पत्रकारों ने सवाल पूछा था कि क्या आप पूजा और चंदन टीका के खिलाफ हैं? इसी सवाल के बाद सीएम नीतीश कुमार की यह तस्वीर सामने आई। वीडियो में सीएम अशोक चौधरी को थोड़े झेंपते हुए भी नजर आ रहे हैं।
बता दें कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वर्गीय शिवसागर रामगुलाम के जन्मदिन के मौके पर आयोजित राजकीय समारोह में शामिल होने गांधी मैदान पहुंचे थे। समारोह में भाग लेने के बाद जब वह बाहर निकलने लगे तो उनके साथ मंत्री अशोक चौधरी भी थे, उसी दौरान मुख्यमंत्री ने एक टीका लगाए हुए पत्रकार और अशोक चौधरी के माथे को मिला दिया था। इस पर आज पत्रकारों ने सवाल पूछा था।