Edited By Harman, Updated: 07 Apr, 2026 04:25 PM

बिहार के गयाजी जिले की पुलिस ने विशेष अभियान के तहत पचास हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी मोहन मांझी को उसके सहयोगी सोनु मांझी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। दोनों अपराधी लंबे समय से हत्या और आर्म्स एक्ट के कई मामलों में फरार चल रहे थे।
Bihar News : बिहार के गयाजी जिले की पुलिस ने विशेष अभियान के तहत पचास हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी मोहन मांझी को उसके सहयोगी सोनु मांझी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। दोनों अपराधी लंबे समय से हत्या और आर्म्स एक्ट के कई मामलों में फरार चल रहे थे।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोहन मांझी कोलकाता से गया लौट रहा है और सरबहदा क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है। सूचना के आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गद र्शन के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने बोधगया मुहान के पास घेरेबंदी कर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी भागने लगे, लेकिन सशस्त्र बल के सहयोग से उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ में दोनों ने 3 अगस्त 2025 को हुए एक हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है, जिसमें एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
वही गयाजी के सिटी डीएसपी-2 धर्मेंद्र भारती ने बताया कि मोहन मांझी पर हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के कई संगीन मामले दर्ज हैं । उन्होंने कहा कि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान जारी है।