सीवान में 2 बाइकों के बीच हुई भीषण टक्कर, एक व्यक्ति की मौत

Edited By Ramanjot, Updated: 16 May, 2021 11:00 AM

one person killed in a bike collision in siwan

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव निवासी 50 वर्षीय शत्रुघ्न तिवारी अपने पोते के जनेऊ का यज्ञ संपन्न कराने के बाद अपने एक संबंधी को पड़ोसी जिले सीवान के मलमलियां से छोड़कर वापस मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। इसी दौरान...

सीवानः बिहार में सीवान जिले के बसतपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को दो बाइक के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव निवासी 50 वर्षीय शत्रुघ्न तिवारी अपने पोते के जनेऊ का यज्ञ संपन्न कराने के बाद अपने एक संबंधी को पड़ोसी जिले सीवान के मलमलियां से छोड़कर वापस मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। इसी दौरान माघर गांव के समीप उनकी बाइक में विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस घटना में शत्रुघ्न तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूत्रों ने बताया कि घायल को मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) भेज दिया। पीएमसीएच ले जाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!