दर्दनाकः श्राद्धक्रम में खौलते दूध की कड़ाही में गिरे दो मासूम, इलाज के अभाव में तोड़ा दम

Edited By Ramanjot, Updated: 03 Nov, 2020 11:57 AM

painful two innocents fell in a pan of boiling milk in the procession

बिहार के मधुबनी जिले में रविवार को श्राद्धक्रम के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। यहां भोज के लिए कड़ाही में उबल रहे दूध में गिरने से दो बच्चे बुरी तरह झुलस गए। वहीं इलाज के अभाव में दोनों बच्चों की मौत हो गई।

मधुबनीः बिहार के मधुबनी जिले में रविवार को श्राद्धक्रम के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। यहां भोज के लिए कड़ाही में उबल रहे दूध में गिरने से दो बच्चे बुरी तरह झुलस गए। वहीं इलाज के अभाव में दोनों बच्चों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के बाबूबरही थाने के बरैल गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव के सबसे बुजुर्ग रामविलास दास की 100 साल की आयु में मौत हो गई थी। रविवार को उनका श्राद्ध कर्म हो रहा था। भोज के लिए कड़ाही में 200 लीटर दूध उबाला जा रहा था। इसी बीच पांच साल की अंजली डेढ़ साल के अमित को गोद में लेकर उबलते हुए दूध देखने कड़ाही के पास पहुंची। इसी दौरान बच्ची का संतुलन बिगड़ गया और दोनों उबलते हुए दूध में गिर गए। खौलते हुए दूध में गिरने से दोनों बच्चे बुरी तरह से झुलस गए।

आनन- फानन में दोनों को कड़ाही से निकाला गया। लेकिन दोनों बच्चों को किसी भी अस्पताल में इलाज नहीं मिल पाया। डॉक्टर बच्चों को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल रेफर करते रहे। सबसे पहले खुटौना अस्पताल के डॉक्टर ने उन्हें मधुबनी के सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद मधुबनी के डॉक्टरों ने उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया। इस दौरान रास्ते में डेढ़ वर्ष के अमित की मौत हो गई। वहीं परिजन अंजलि को लेकर डीएमसीएच पहुंचे तो डीएमसीएच के डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। वहीं परिजनों के पास एम्बुलेंस के लिए पैसे नहीं होने से वे काफी देर तक मदद की आस में बैठे रहे। इसी दौरान अंजलि ने भी दम तोड़ दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!