एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से जिंदा कारतूस मिलने से मचा हड़कंप, CISF ने हिरासत में लिया

Edited By Harman, Updated: 03 Apr, 2026 03:35 PM

panic erupts at patna airport after live cartridge found in passenger s bag

बिहार के पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के बैग से जिंदा कारतूस बरामद होने से हड़कंप मच गया। यह मामला जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का है, जहां नियमित सुरक्षा जांच के दौरान सीआईएसएफ (CISF) के जवानों ने एक यात्री के बैग...

Bihar News : बिहार के पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के बैग से जिंदा कारतूस बरामद होने से हड़कंप मच गया। यह मामला जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का है, जहां नियमित सुरक्षा जांच के दौरान सीआईएसएफ (CISF) के जवानों ने एक यात्री के बैग में संदिग्ध वस्तु देखी। संदेह होने पर बैग की मैन्युअल जांच की गई, जिसमें तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए।

जानकारी के अनुसार, यात्री की पहचान सैयद मोहसिन अली के रूप में हुई है, जो पटना के फुलवारी शरीफ इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। वह एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1892 से दिल्ली जाने की तैयारी में था। बरामदगी के तुरंत बाद सुरक्षा अधिकारियों ने उसे हिरासत में ले लिया।

सीआईएसएफ ने प्रारंभिक पूछताछ के बाद यात्री को एयरपोर्ट थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अब उससे गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसके पास ये कारतूस कैसे पहुंचे। पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि कहीं यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा तो नहीं है या फिर लापरवाही का मामला है।

इस घटना ने एक बार फिर एयरपोर्ट की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को साबित किया है। हालांकि, यह सवाल भी उठ रहा है कि इतनी सख्ती के बावजूद यात्री के बैग तक कारतूस कैसे पहुंचे। फिलहाल पुलिस और संबंधित एजेंसियां पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हैं और जल्द ही सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!