पारस ने चिराग को संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पद से भी हटाया, वीणा देवी को दी ये अहम जिम्‍मेदारी

Edited By Nitika, Updated: 02 Sep, 2021 12:18 PM

pashupati removed chirag from the post of chairman

दिवंगत दिग्गज नेता रामविलास पासवान की लोजपा में दरार बढ़ती ही जा रही है। पशुपति पारस ने भतीजे को एक और झटका दिया है। उन्होंने चिराग पासवान को संसदीय दल के नेता के पद से हटाए जाने के बाद अब संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पद से भी हटा दिया है।

 

पटनाः दिवंगत दिग्गज नेता रामविलास पासवान की लोजपा में दरार बढ़ती ही जा रही है। पशुपति पारस ने भतीजे को एक और झटका दिया है। उन्होंने चिराग पासवान को संसदीय दल के नेता के पद से हटाए जाने के बाद अब संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पद से भी हटा दिया है।

दरअसल, लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने सांसद वीणा देवी को पार्टी के संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बना दिया है। वीणा देवी बिहार की वैशाली सीट से लोकसभा सांसद हैं। उनको पार्टी के संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाने की घोषणा करने के बाद पशुपति पारस ने अपने 3 सांसदों के साथ मनोयन संबंधी पत्र भी दिया। वहीं इस दौरान पशुपति पारस के साथ सांसद प्रिंस राज और चंदन कुमार भी मौजूद थे।

बता दें कि वीणा देवी पार्टी की इकलौती महिला सांसद हैं। साथ ही ऊंची जाति से भी आती हैं। ऐसे में पशुपति पारस ने वीणा देवी को महत्‍वपूर्ण जिम्‍मेदारी देकर चिराग को लोजपा के एक और अहम पद से बाहर कर दिया है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!