पटनाः सरिया फैक्ट्री में रखे गैस सिलेंडर में हुआ विस्फोट, 9 मजदूर घायल

Edited By Ramanjot, Updated: 24 May, 2021 11:51 AM

patna explosion in gas cylinder kept in saria factory

राजधानी पटना में नीलकमल सरिया फैक्ट्री में स्क्रैप में रखा छोटा खाली गैस सिलेंडर में अचानक ब्लास्ट हो गया। इस घटना में वहां काम कर रहे नौ मजदूर घायल हो गए। सभी घायल मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में एक सरिया फैक्ट्री में रखे गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। आग लगने से 9 मजदूर घायल हो गए। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुससार, घटना जिले के नदी थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि नीलकमल सरिया फैक्ट्री में स्क्रैप में रखा छोटा खाली गैस सिलेंडर में अचानक ब्लास्ट हो गया। इस घटना में वहां काम कर रहे नौ मजदूर घायल हो गए। सभी घायल मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!