पटना साहिब महोत्सव अब कंगन घाट गंगा तट पर होगा आयोजित, बारिश ने बदला आयोजन स्थल

Edited By Ramanjot, Updated: 12 Apr, 2025 10:01 PM

patna sahib mahotsav 2025

इस बार पटना साहिब महोत्सव का आयोजन अब पहले से तय सिटी स्कूल मैदान परिसर की बजाय कंगन घाट स्थित गंगा तट पर किया जाएगा। यह फैसला जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह के निरीक्षण के बाद लिया गया।

पटना सिटी:इस बार पटना साहिब महोत्सव का आयोजन अब पहले से तय सिटी स्कूल मैदान परिसर की बजाय कंगन घाट स्थित गंगा तट पर किया जाएगा। यह फैसला जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह के निरीक्षण के बाद लिया गया।

दरअसल, हाल ही में हुई बेमौसम बारिश के कारण सिटी स्कूल मैदान में दो से तीन फीट तक पानी जमा हो गया था, जिससे वहां कार्यक्रम कराना मुश्किल हो गया। ऐसे में प्रशासन ने आयोजन स्थल बदलने का निर्णय लिया और अब महोत्सव 14 और 15 अप्रैल को कंगन घाट के खूबसूरत गंगा तट पर मनाया जाएगा।

प्रशासन ने शुरू करवाई तैयारी, स्थल पर सफाई अभियान जारी

जैसे ही नया स्थल तय किया गया, पटना नगर निगम की सिटी अंचल टीम ने साफ-सफाई का काम शुरू कर दिया। जिलाधिकारी समेत तमाम आला अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त समीर सौरव, अपर जिला दंडाधिकारी राजेश रौशन, एसडीओ सत्यम सहाय, कार्यपालक दंडाधिकारी गंगा सागर सिंह, नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष कुमार और आयोजन समिति के पदाधिकारी इंद्रजीत सिंह एवं हरजीत सिंह भी मौजूद रहे।

गंगा घाट के सौंदर्य के बीच महोत्सव का रंग चढ़ेगा

डीएम ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण कंगन घाट पर महोत्सव का आयोजन एक नई ऊर्जा देगा। उन्होंने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए आठ कोषांगों का गठन किया गया है। उप विकास आयुक्त समीर सौरव को वरिष्ठ नोडल पदाधिकारी और एडीएम को नोडल पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। एसडीओ सत्यम सहाय को सहायक नोडल बनाया गया है। प्रशासन का लक्ष्य है कि कार्यक्रम भव्य, सुरक्षित और दर्शकों के अनुकूल हो, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों दोनों के लिए यह यादगार अनुभव बन सके।

Related Story

Trending Topics

IPL
Rajasthan Royals

Royal Challengers Bangalore

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!