"तेजस्वी के लॉलीपॉप से भ्रमित नहीं होगी जनता", भाजपा ने कहा- इनकी कथनी और करनी में कोई सामंजस्य नहीं

Edited By Swati Sharma, Updated: 08 Dec, 2024 12:26 PM

people will not be confused by tejashwi s lollipop bjp

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्रा ने नेता प्रतिपक्ष पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि अपनी ‘विवाद यात्रा' में तेजस्वी लॉलीपॉप से लोगों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन राज्य की जनता तेजस्वी को अच्छी तरह पहचान चुकी...

पटना: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्रा ने नेता प्रतिपक्ष पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि अपनी ‘विवाद यात्रा' में तेजस्वी लॉलीपॉप से लोगों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन राज्य की जनता तेजस्वी को अच्छी तरह पहचान चुकी है। जनता जानती है कि इनकी कथनी और करनी में कोई सामंजस्य नहीं है।  

'तेजस्वी की बदजुबानी को लोग कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे'
मिश्रा ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि तेजस्वी 200 यूनिट मुफ्त बिजली और 1500 रुपये वृद्धावस्था पेंशन देने का प्रलोभन दे रहे हैं, लेकिन बिहार की जनता इनके झूठे वादे में नहीं फंसनेवाली। मिश्रा ने कहा कि गौतम बुद्ध और भगवान महावीर की पवित्र भूमि नालंदा को शिक्षा माफियाओं की भूमि कहकर तेजस्वी अपमानित कर रहे हैं। तेजस्वी की बदजुबानी को नालंदा के लोग कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।        

'तेजस्वी को विकास पर बोलने का कोई अधिकार नहीं'
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि तेजस्वी यादव को विकास पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। लालू-राबड़ी के शासनकाल में बिहार की क्या स्थिति थी, पूरी दुनिया जानती है। राजद शासनकाल में बिहार बदहाली का शिकार रहा। एनडीए ने बिहार को विकास की पटरी पर लाया और तेज गति से विकास किया। एनडीए सरकार में आज बिहार तेज गति से विकास कर रहा है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!