बक्सर में लूटी गई पिकअप वैन झारखंड से बरामद, कुख्यात रोहित दूबे सहित 4 अपराधी गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 24 Jan, 2021 11:43 AM

pickup van looted in buxar recovered from jharkhand

बिहार में बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से लूटी गई पिकअप वैन को झारखंड के गिरीडीह से बरामद कर चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बक्सरः बिहार में बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से लूटी गई पिकअप वैन को झारखंड के गिरीडीह से बरामद कर चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि 18 जनवरी की शाम पवनी गांव के निकट नया गांव मोड़ पुल के समीप अपराधियों ने नया भोजपुर निवासी पिकअप वैन के मालिक जमशेद खां से मारपीट कर पिकअप वैन, मोबाइल फोन और 24 सौ रुपए लूट लिया था। इस मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) गोरख राम के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।

मामले की छानबीन के क्रम में खुलासा हुआ कि इस कांड को कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के बड़का ढकाइच निवासी अमर दूबे के पुत्र रोहित दूबे ने अपने साथियों के साथ अंजाम दिया है। इस बीच पुलिस को पता लगा कि रोहित पिकअप लेकर झारखंड के गिरिडीह चला गया है। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर गिरिडीह से पिकअप वैन बरामद कर रोहित को गिरफ्तार कर लिया। रोहित के पास से लूटी गई मोबाइल और इस कांड में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली गई।

सूत्रों ने बताया कि रोहित की निशानदेही पर उसके घर से देसी कट्टा और दो कारतूस भी बरामद किए गए हैं। रोहित की निशानदेही पर पुलिस ने इस लूटकांड में शामिल दीपक कुमार, झमन राम और रोहित राम को भी गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि रोहित और दीपक के खिलाफ लूटपाट के कई मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!