फर्जी IAS पत्नी और बॉडीगार्ड पति, ठेके दिलाने के नाम पर ठेकेदार से हड़पे लाखों, खुलासे के बाद अब सलाखों के पीछे

Edited By Harman, Updated: 09 Apr, 2026 08:36 AM

posing as a fake ias officer swindles lakhs from contractor

बिहार पुलिस ने एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी होने का दावा करते हुए ठेका दिलाने का झांसा देकर एक ठेकेदार से 34.74 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान सनी कुमार राय...

Bihar News : बिहार पुलिस ने एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी होने का दावा करते हुए ठेका दिलाने का झांसा देकर एक ठेकेदार से 34.74 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान सनी कुमार राय और उसकी पत्नी श्रद्धांजलि देवी के रूप में हुई है। 

मधेपुरा के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) मनोज मोहन ने बताया, "दोनों आरोपियों को पटना से गिरफ्तार किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। महिला ने खुद को कथित तौर पर आईएएस अधिकारी बताया, जबकि राय उसका बॉडीगार्ड बनकर लोगों को भ्रमित करता था। वे लोग एक ऐसे वाहन का इस्तेमाल करते थे, जिस पर फर्जी सरकारी पट्टिका लगी थी।" उन्होंने बताया कि मधेपुरा निवासी नारायण यादव की लिखित शिकायत पर आठ फरवरी को सदर थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। 

शिकायतकर्ता के अनुसार, उसकी मुलाकात पिछले वर्ष मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान आरोपियों से हुई थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि राय ने अपनी पत्नी को बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थापित आईएएस अधिकारी बताकर परिचय कराया था। डीएसपी ने कहा, "राय ने बाद में शिकायतकर्ता को सरकारी ठेका दिलाने का भरोसा दिया। इसी बहाने उसने विभिन्न लेनदेन के जरिए कथित तौर पर 34.74 लाख रुपये ठग लिए।" 

पुलिस के अनुसार, बाद में मधेपुरा में मुलाकात के दौरान जब शिकायतकर्ता ने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की और उसका आईफोन छीनकर फरार हो गए। अधिकारियों ने बताया कि दंपति के खिलाफ पहले भी इसी तरह का एक मामला दर्ज है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!