बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारी तेज, अधिकारियों ने बेगूसराय व भागलपुर में खेल सुविधाओं का किया निरीक्षण

Edited By Ramanjot, Updated: 18 Mar, 2025 06:14 PM

preparations for khelo india youth games in full swing in bihar

खेल और सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरन और खेल निदेशक महेंद्र कुमार ने मंगलवार को बेगूसराय और भागलपुर में निर्माणाधीन खेल सुविधाओं का निरीक्षण किया और कहा कि खेलो इंडिया...

Khelo India: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की तैयारियों को लेकर बिहार में खेल अधोसंरचना का तेजी से विकास हो रहा है और इसी कड़ी में खेल और सामान्य प्रशासन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने आज बेगूसराय और भागलपुर में निर्माणाधीन खेल सुविधाओं का निरीक्षण किया।

खेल और सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरन और खेल निदेशक महेंद्र कुमार ने मंगलवार को बेगूसराय और भागलपुर में निर्माणाधीन खेल सुविधाओं का निरीक्षण किया और कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए तैयार हो रहे ये खेल इंफ्रास्ट्रक्चर राज्य के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच पर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेंगे।

अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप तय समय में पूरे किए जाएं ताकि बिहार खेलों की दुनिया में एक गौरवपूर्ण उपस्थिति दर्ज करा सके।  खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने आवास, भोजन, सुरक्षा, विधि-व्यवस्था और खेल मैदानों की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के मानकों के अनुरूप स्टेडियमों को तैयार करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!