17 जमीनों के कागजात,आलीशान मकान और नेपाल में बंगला… बिहार के इंजीनियर के पास रेड में मिली करोड़ों की संपत्ति

Edited By Harman, Updated: 18 Mar, 2026 09:11 AM

raid on power company engineer assets worth crores uncovered madubani bihar

EOU Raid In Bihar : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने एक बड़ी कार्रवाई की है। मधुबनी में तैनात बिजली विभाग के एक इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी में करोड़ों की काली कमाई का खुलासा हुआ है।

EOU Raid In Bihar : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने एक बड़ी कार्रवाई की है। मधुबनी में तैनात बिजली विभाग के एक इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी में करोड़ों की काली कमाई का खुलासा हुआ है।

7 ठिकानों पर एक साथ दबिश

EOU की टीम ने इंजीनियर मनोज कुमार रजक के दरभंगा, मधुबनी और सुपौल स्थित आवासीय और व्यावसायिक ठिकानों की गहन तलाशी ली। जांच में सामने आया है कि इंजीनियर के पास उनकी वैध आय से 62 प्रतिशत अधिक संपत्ति है।

नेपाल में बंगला और सिलीगुड़ी में जमीन

छापेमारी के दौरान जांच अधिकारियों के होश तब उड़ गए जब उन्हें 17 अलग-अलग जमीन और प्लॉट के दस्तावेज मिले। इनकी बाजार में कीमत 3 करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी जा रही है। ये संपत्तियां अररिया, सुपौल, दरभंगा और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में स्थित हैं। जांच में खुलासा हुआ कि इंजीनियर ने पड़ोसी देश नेपाल के सुनसरी में जमीन खरीदकर एक आलीशान बंगला बनवाना शुरू किया है। सुपौल के करजाईन में तीन होटल, निर्मली में एक गोदाम और दरभंगा में एक पेट्रोल पंप के लिए लीज पर ली गई जमीन का भी पता चला है।

भाई भी भ्रष्टाचार में शामिल

EOU ने इस मामले में इंजीनियर के भाई संजय रजक को भी सह-अभियुक्त बनाया है। जांच में पता चला कि संजय रजक के नाम पर एक गैस एजेंसी संचालित है। जालसाजी का आलम यह था कि गैस एजेंसी के नाम पर खरीदी गई स्कॉर्पियो गाड़ी को सरकारी काम में दिखाकर विभाग से अवैध तरीके से भुगतान लिया जा रहा था।

नकद और बैंक बैलेंस

छापेमारी के दौरान टीम को 1.05 लाख रुपये नकद और विभिन्न बैंक खातों में जमा 4.25 लाख रुपये की जानकारी मिली है। EOU ने इस संबंध में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है और दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है।  ईओयू अधिकारियों के अनुसार, जांच अभी जारी है और जैसे-जैसे तथ्य सामने आएंगे, आगे की कानूनी प्रक्रिया तेज की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!