बेवफा प्रेमी! किशोरी को प्यार के जाल में फंसाकर बनाता रहा संबंध, गर्भवती होने पर शादी से किया इंकार

Edited By Diksha kanojia, Updated: 10 Jun, 2023 01:40 PM

relationship was made by trapping the teenager in the trap of love

युवक ने किशोरी को पहले तो अपने प्यार के जाल में फंसाया और उससे शादी का वायदा भी किया। कुछ समय बाद जब लड़की गर्भवत हो गई तो लड़के ने शादी करने से इंकार कर दिया और उसको छोड़कर चला गया।

भागलपुरः बिहार के भागलपुर जिले में एक युवक ने किशोरी को पहले तो अपने प्यार के जाल में फंसाया, उसके बाद जब वह गर्भवती हो गई तो उससे शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता 6 महीने की गर्भवती बताई जा रही है। इस घटना का पता चलने के बाद से लड़की के घरवाले काफी चिंतित और गुस्साए हैं।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र की रहने वाली है, साथ ही आरोपी युवक भी उसी के गांव का रहने वाला है। युवक ने किशोरी को पहले तो अपने प्यार के जाल में फंसाया और उससे शादी का वायदा भी किया। कुछ समय बाद जब लड़की गर्भवत हो गई तो लड़के ने शादी करने से इंकार कर दिया और उसको छोड़कर चला गया। जैसे जैसे समय बीतता गया किशोरी के पेट में दर्द होना शुरु हुआ। इस बात की जानकारी जब पीड़िता ने अपने मां- बाप को दी तो उन्होंने उसका चेकअप करवाया।

चेकअप करने के दौरान पता चला की लड़की 6 महीने की गर्भवती है, वहीं जब उससे इस बारे में पूछा गया तो उसने सारी सच्चाई घरवालों को बता दी। इसके बाद पिता अपनी बेटी को लेकर गांव के सरपंच के पास गया तो उलटा सरपंच ने यह सलाह दी की बच्चे को गिरा दो और लड़के के घरवालों से 1 लाख रुपए लेकर बात को रफा दफा करो। वहीं लड़की का पिता इसी बाैत पर अड़ा रहा कि उनको इंसाफ चाहिए, इसके लिए उन्होंने पुलिस का सहारा लिया। पीड़िता के पिता ने लड़के के खिलाफ केस दर्ज करवाया जहां तेज कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बता दें कि पुलिस पीड़िता और उसके परिवार की मदद कर रही है।

Related Story

Trending Topics

India

Australia

Match will be start at 24 Sep,2023 01:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!