RJD विधायक का थप्पड़ कांड: मधेपुरा में मजदूर पर हाथ साफ, वीडियो ने मचा दिया हंगामा!

Edited By Ramanjot, Updated: 25 Nov, 2025 08:38 AM

rjd mla chandrashekhar

बिहार के मधेपुरा से चुनाव जीतने वाले आरजेडी विधायक और पूर्व मंत्री चंद्रशेखर एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से फैल रहा है

RJD MLA Chandrashekhar: बिहार के मधेपुरा से चुनाव जीतने वाले आरजेडी विधायक और पूर्व मंत्री चंद्रशेखर एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से फैल रहा है, जिसमें उनके ऊपर एक मजदूर को थप्पड़ मारने का आरोप लग रहा है।

नाला निर्माण का निरीक्षण करने पहुंचे थे विधायक

रविवार देर शाम चंद्रशेखर करीब 73 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे नाले के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे। मौके पर कोई अधिकारी या ठेकेदार मौजूद नहीं था। वहां सिर्फ एक मजदूर काम कर रहा था।

ठेकेदार को फोन करने पर भड़के विधायक

जांच के दौरान विधायक ने मजदूर से काम की जानकारी मांगी। मजदूर ने जवाब देने के बजाय नाला निर्माण कर रहे ठेकेदार को फोन लगा दिया, जिससे विधायक नाराज़ हो गए। शिकायत है कि इसी दौरान चंद्रशेखर ने मजदूर को थप्पड़ मार दिया और उसे नाला में उतरने के लिए मजबूर किया।
अब इसी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

चंद्रशेखर का विवादों से पुराना रिश्ता

इससे पहले भी चंद्रशेखर विवादों में रहे हैं। महागठबंधन सरकार में मंत्री रहते हुए उन्होंने रामायण की चौपाई को लेकर एक बयान दिया था, जिस पर एनडीए दलों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। अब यह नया वीडियो सामने आने के बाद वे फिर से चर्चा में हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रिया

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोग आरजेडी और पार्टी नेतृत्व पर भी सवाल उठा रहे हैं। हालांकि अभी तक प्रशासन की ओर से इस घटना की औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!