Edited By Ramanjot, Updated: 25 Feb, 2025 08:34 PM

बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग की महत्वाकांक्षी योजना के तहत कमला बलान नदी के दोनों तटबंधों पर सड़क निर्माण का तीसरा फेज तेजी से आगे बढ़ रहा है।
पटना: बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग की महत्वाकांक्षी योजना के तहत कमला बलान नदी के दोनों तटबंधों पर सड़क निर्माण का तीसरा फेज तेजी से आगे बढ़ रहा है। अगस्त 2025 तक तीनों फेज के कार्य पूर्ण होने पर मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर और सहरसा जिले के लाखों लोगों को बाढ़ से दीर्घकालिक सुरक्षा मिलेगी।
बाढ़ नियंत्रण के साथ यातायात में क्रांति
कमला बलान नदी पर बने तटबंधों को मजबूत करने और उनके शीर्ष पर सड़क निर्माण से न केवल बाढ़ का खतरा कम होगा, बल्कि यातायात भी सुगम होगा। समस्तीपुर के फुहिया से नेपाल सीमा पर स्थित जयनगर (मधुबनी) तक तटबंध के जरिए एक नया वैकल्पिक मार्ग तैयार होगा, जिससे इन जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
प्रमुख कार्य और प्रगति:
-
दायां तटबंध (पलवा, बिरौल, दरभंगा से फुहिया, समस्तीपुर तक): GSB और WMM कार्य पूर्ण।
-
बायां तटबंध (पुनाच, दरभंगा से जलई, सहरसा तक): GSB कार्य पूर्ण, बिटूमिनस कार्य जारी।
-
खजौली (मधुबनी) में तटबंध निर्माण: दायां तटबंध का GSB कार्य लगभग पूरा।
-
मिट्टी भराई का कार्य: पिराही से पिपराघाट तक तेजी से चल रहा है, जल्द ही GSB और अन्य कार्य शुरू होंगे।
विकास की नई राह
जल संसाधन विभाग के अधिकारी और अभियंता लगातार निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की निगरानी कर रहे हैं। यह परियोजना न केवल बाढ़ से राहत दिलाएगी बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क संपर्क भी सुनिश्चित करेगी, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, और व्यवसायिक गतिविधियों को गति मिलेगी।