रोहतास में अजीबोगरीब वारदात! चोरी कर भागा, लेकिन रास्ते में ही लुट गया चोर

Edited By SHUKDEV PRASAD, Updated: 17 Mar, 2026 08:50 PM

rohtas theft case

बिहार के रोहतास जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां चोरी कर लौट रहे एक नाबालिग चोर को ही रास्ते में लूट लिया गया। इस अनोखी वारदात की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है।

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां चोरी कर लौट रहे एक नाबालिग चोर को ही रास्ते में लूट लिया गया। इस अनोखी वारदात की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है। घटना Rohtas जिले के डालमियानगर थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोर और उसे लूटने वाले आरोपियों—दोनों को पकड़ लिया है।

चोरी के बाद हुआ बड़ा खुलासा

पुलिस को सोमवार को इलाके में चोरी की सूचना मिली थी। जांच के दौरान शक के आधार पर एक नाबालिग के कमरे की तलाशी ली गई। तलाशी में पुलिस को कीमती जेवरात,एक देसी कट्टा ,6 जिंदा कारतूस और ₹24,000 नकद बरामद हुए। इसके बाद नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।

चोर ही बन गया शिकार

पूछताछ में नाबालिग ने जो कहानी बताई, उसने पुलिस को भी हैरान कर दिया। उसने बताया कि चोरी करने के बाद वह Dehri-on-Sone railway station गया था, जहां उसने कुछ पैसे अपने बैंक खाते में जमा किए। इसके बाद जब वह ई-रिक्शा से घर लौट रहा था, तभी मथुरी पुल के पास ई-रिक्शा चालक और उसके साथियों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि उन्होंने मारपीट कर उसके पास मौजूद करीब 3 लाख रुपये लूट लिए।

दो आरोपी गिरफ्तार, गिरोह की तलाश जारी

नाबालिग के बयान के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ई-रिक्शा चालक राजू कुमार और उसके साथी नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी Gaurav Kumar Yadav ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी जारी है।

पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई

पुलिस ने बरामद सभी सामान को जब्त कर लिया है और नाबालिग को विधि अनुसार निरुद्ध किया गया है। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!