Edited By Ramanjot, Updated: 31 May, 2025 04:25 PM

ASI Audio Viral: पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने शनिवार को बताया कि जिले के खानपुर थाना में एक महिला ने किसी मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शुक्रवार की रात उक्त महिला से सहायक अवर निरीक्षक अतुल कुमार मंडल द्वारा मोबाइल फोन पर सही तरीके से बात...
ASI Audio Viral: बिहार में समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक (ASI) अतुल कुमार मंडल (Atul Kumar Mandal) को संदिग्ध आचरण के मामले में निलंबित (Suspend) कर दिया गया है।
जांच में एएसआई का आचरण संदिग्ध पाया गया
पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने शनिवार को बताया कि जिले के खानपुर थाना में एक महिला ने किसी मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शुक्रवार की रात उक्त महिला से सहायक अवर निरीक्षक अतुल कुमार मंडल द्वारा मोबाइल फोन पर सही तरीके से बात नहीं करने का ऑडियो वायरल हुआ। इस मामले की जांच कराई गई, जिसमें एएसआई का आचरण संदिग्ध पाया गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सहायक अवर निरीक्षक अतुल कुमार मंडल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में अतुल मंडल का मुख्यालय समस्तीपुर पुलिस केन्द्र निर्धारित किया गया है।