Edited By Ramanjot, Updated: 17 Mar, 2026 03:41 PM
#Samastipur #Bihar
समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के गुदारघाट पुल पर एक भीषण दर्दनाक हादसा हो गया। बालू से लदा ट्रक और यात्रियों से भरे ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में एक ऑटो सवार वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई और कई यात्री गंभीर रूप से जख्मी...
Samastipur: समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के गुदारघाट पुल पर एक भीषण दर्दनाक हादसा हो गया। बालू से लदा ट्रक और यात्रियों से भरे ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में एक ऑटो सवार वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई और कई यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए जबकि ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे बागमती नदी में जा गिरा। बताया जाता है की हादसा अहले सुबह तब हुआ जब समस्तीपुर की ओर से आ रहा ट्रक तेज़ रफ़्तार में था। उसी समय विपरीत दिशा से आ रहा ऑटो पुल पर ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो चकनाचूर हो गया और उसमें सवार एक बुज़ुर्ग दबकर फंस गए...