HAM में टूट की खबर के बीच मांझी से मिले संजय जायसवाल, सियासी चर्चाओं का बाजार हुआ गर्म

Edited By Ramanjot, Updated: 27 Mar, 2022 01:00 PM

sanjay jaiswal met manjhi amidst the news of a breakdown in ham

​​​​​​​मुलाकात के बाद राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. दानिश रिजवान ने बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की मुलाकात के दौरान राज्य के विकास एवं अन्य मुद्दों को लेकर चर्चा हुई।

 

पटनाः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने शनिवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी के आवास पर मुलाकात की। शाम लगभग 6:00 बजे दोनों नेताओं की मुलाकात लगभग आधे घंटे तक चली। वहीं इस मुलाकात के बाद सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।


हालांकि हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. दानिश रिजवान ने इसे औपचारिक मुलाकात बताया है। उन्होंने कहा कि संजय जायसवाल और जीतन राम मांझी की मुलाकात के दौरान राज्य के विकास एवं अन्य मुद्दों को लेकर चर्चा हुई है। बता दें कि मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी में टूट के बाद हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा पर टूट का खतरा मंडरा रहा है। इसी बीच मांझी और संजय जायसवाल की मुलाकात को अहम माना जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!