Bihar Flood: बिहार में बाढ़ की भयावह स्थिति पर बोले संजय झा- '56 साल के बाद इतनी...'

Edited By Swati Sharma, Updated: 04 Oct, 2024 11:51 AM

sanjay jha said this on the terrible situation of flood in bihar

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा (Sanjay Jha) ने बिहार में बाढ़ की भयावह स्थिति पर कहा कि 56 साल के बाद इतनी ज्यादा बाढ़ आई है। संजय कुमार झा ने कहा कि मैं खुद देख कर आया हूं चाहें वो खाने की...

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा (Sanjay Jha) ने बिहार में बाढ़ की भयावह स्थिति पर कहा कि 56 साल के बाद इतनी ज्यादा बाढ़ आई है।

'बिहार में बाढ़ की समस्या नेपाल से है'
संजय कुमार झा ने कहा कि मैं खुद देख कर आया हूं चाहें वो खाने की व्यवस्था हो या कोई और प्रशासन के सभी लोग लगे हुए हैं। हम लगातार कहते रहे हैं कि बिहार में बाढ़ की समस्या नेपाल से है। राहत कार्य जोरों पर है। हम केंद्र सरकार को धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने तत्काल राहत बजट जारी किया है। गौरतलब हो कि संजय कुमार झा ने बुधवार को कोसी नदी के पश्चिमी व कमला नदी के पूर्वी तटबंध के बीच किरतपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था।

बता दें कि बिहार के कई जिलों में गुरुवार को बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी रही तथा ज्यादातर स्थानों पर नदियों का जलस्तर अब भी खतरे के निशान से ऊपर है। अधिकारियों के मुताबिक, इससे पहले दिन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी घाट पर गंगा के जलस्तर का निरीक्षण किया, जहां पानी खतरे के निशान से नीचे आ गया है।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!