सारणः स्नान का दौरान गंगा नदी में डूबकर 30 वर्षीय युवक की मौत

Edited By Diksha kanojia, Updated: 19 May, 2021 12:54 PM

saran 30 year old man drowned in ganga river during bath

बिहार में सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को गंगा नदी में डूबकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बलवन टोला गांव निवासी शम्भू राम का 30 वर्षीय पुत्र हरेंद्र राय अपने गांव के समीप गंगा नदी में स्नान करने गया हुआ था। स्नान करने...

 

छपराः बिहार में सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को गंगा नदी में डूबकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बलवन टोला गांव निवासी शम्भू राम का 30 वर्षीय पुत्र हरेंद्र राय अपने गांव के समीप गंगा नदी में स्नान करने गया हुआ था।

स्नान करने के दौरान हरेन्द्र राय गहरे पानी में चला गया। वहां मौजूद ग्रामीणों ने उसे नदी से बाहर निकाला और उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!