पूर्व सीएम सत्येन्द्र नारायण सिन्हा की जयंती पर सीएम नीतीश और राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि

Edited By Ramanjot, Updated: 12 Jul, 2025 06:35 PM

satyaendra narayan sinha jayanti 2025

पूर्व मुख्यमंत्री सत्येन्द्र नारायण सिन्हा की जयंती के अवसर पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने सत्येन्द्र नारायण सिन्हा पार्क, श्रीकृष्णापुरी में आयोजित राजकीय समारोह में सत्येन्द्र नारायण सिन्हा की आदमकद प्रतिमा पर...

पटना:पूर्व मुख्यमंत्री सत्येन्द्र नारायण सिन्हा की जयंती के अवसर पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने सत्येन्द्र नारायण सिन्हा पार्क, श्रीकृष्णापुरी में आयोजित राजकीय समारोह में सत्येन्द्र नारायण सिन्हा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

PunjabKesari

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पुलिस महानिरीक्षक पटना, जितेन्द्र राणा, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के० शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी स्व० सत्येन्द्र नारायण सिन्हा जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

PunjabKesari

इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन-कीर्तन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीत का गायन किया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!