Silver Price Today: दो दिन में 15 हजार सस्ती हुई चांदी! खरीदारी से पहले जाने अपने शहर का लेटेस्ट रेट

Edited By SHUKDEV PRASAD, Updated: 19 Mar, 2026 04:55 PM

silver price today 19 march 2026

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच चांदी की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। गुरुवार को बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिसका असर बिहार के सर्राफा बाजारों में भी साफ दिख रहा है।

Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच चांदी की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। गुरुवार को बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिसका असर बिहार के सर्राफा बाजारों में भी साफ दिख रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव दोपहर तक 6.32% गिरकर 2,32,511 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। यह पिछले कारोबारी दिन के मुकाबले करीब 15,683 रुपये की गिरावट है। खास बात यह है कि पिछले दो दिनों में चांदी की कीमतों में करीब 15,000 रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे बाजार में खरीदारी की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

 IBJA के अनुसार चांदी का ताजा भाव

  • सुबह का रेट: ₹2,49,907 प्रति किलो
  • दोपहर का रेट: ₹2,36,809 प्रति किलो

यानी कुछ ही घंटों में हजारों रुपये की गिरावट दर्ज की गई।

बिहार के प्रमुख शहरों में चांदी का भाव

पटना:

  • 10 ग्राम: ₹2,600
  • 100 ग्राम: ₹26,000
  • 1 किलो: ₹2,60,000

गया (अनुमानित):

  • 10 ग्राम: ₹2,600
  • 1 किलो: ₹2,60,000
  • मुजफ्फरपुर (अनुमानित):
  • 10 ग्राम: ₹2,600
  • 1 किलो: ₹2,60,000

भागलपुर (अनुमानित):

  • 10 ग्राम: ₹2,600
  • 1 किलो: ₹2,60,000

शहरों में टैक्स और मेकिंग चार्ज के कारण कीमतों में हल्का अंतर संभव है।

 क्यों गिर रही है चांदी?

  • मिडिल ईस्ट (ईरान-इजराइल-अमेरिका) तनाव का असर
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी
  • निवेशकों की मुनाफावसूली
  • डॉलर में उतार-चढ़ाव

 क्या अभी खरीदना सही समय?

बिहार के ज्वेलरी कारोबारियों का मानना है कि कीमतों में आई तेज गिरावट खरीदारों के लिए अच्छा मौका हो सकता है। खासकर शादी-विवाह और निवेश के लिहाज से लोग इस समय खरीदारी पर विचार कर रहे हैं।

पिछले दिन का हाल

दिल्ली सर्राफा बाजार में भी चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी, जहां यह ₹2,56,500 प्रति किलो तक आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमतें कमजोर रहीं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!