जमुई में भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज

Edited By Diksha kanojia, Updated: 28 Feb, 2021 05:30 PM

smuggler arrested with huge amount of foreign liquor in jamui

बिहार में जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र से पुलिस ने रविवार को भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि नक्सल प्रभावित रोपाबेल गांव में छापामारी अभियान चलाया गया। ​​​​​​​इस दौरान झारखंड निर्मित 10 बोतल...

 

जमुईः बिहार में जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र से पुलिस ने रविवार को भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि नक्सल प्रभावित रोपाबेल गांव में छापामारी अभियान चलाया गया।

इस दौरान झारखंड निर्मित 10 बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर सुनील शाह को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!