मर्जी के खिलाफ तय हुई थी शादी, सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने 2 दिन पहले परिवार के 8 लोगों को चाकू से गोदा; मची चीख-पुकार

Edited By Ramanjot, Updated: 21 Apr, 2026 06:43 PM

software engineer stabbed 8 family members two days ago

एक सनकी सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने शादी से ठीक पहले अपने ही परिवार के आठ सदस्यों पर चाकू से हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष में आरोपी की बुआ की मौत हो गई, जबकि पिता और भाई-बहनों सहित सात लोग गंभीर हैं।

Bihar Crime: बिहार के सीवान से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। दरअसल, जिस घर में शहनाइयां गूंजने वाली थीं, आज वहां मातम पसरा हुआ है। बेंगलुरु में कार्यरत एक हाई-प्रोफाइल सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी शादी से ठीक पहले परिवार के आठ लोगों को चाकू से गोद डाला। 

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र के ओलपुर गांव की है। बताया जाता है कि आरोपी दीपक कुमार बेंगलुरु में 40 लाख रुपए के सालाना पैकेज पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करता है। बताया जा रहा है कि दीपक अपनी एक सहकर्मी से शादी करना चाहता था, लेकिन परिजनों ने उसकी मर्जी के खिलाफ दूसरी जगह शादी तय कर दी थी। वह 17 अप्रैल को शादी के लिए गांव आया था। आज (सोमवार) दीपक की शादी होनी थी, लेकिन इससे दो दिन पहले ही घर में गहनों की खरीदारी को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दीपक ने आपा खो दिया और घर में रखे चाकू से हमला करना शुरू कर दिया। 

खुद को भी किया घायल 

इस हमले में युवक की बुआ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इतना ही नहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद के चेहरे और शरीर पर भी चाकू से वार कर आत्महत्या की कोशिश की। वहीं जब ग्रामीण उसे पकड़ने के लिए दौड़े तो वह भाग निकला, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के लिए घर को सील कर दिया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!