Edited By Ramanjot, Updated: 22 May, 2026 03:25 PM
#Samastipur #Hasanpur #MinorHarassmentCase #ViralVideo #BiharNews #JusticeForVictim
समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के साथ कथित छेड़खानी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद...
Samastipur: समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के साथ कथित छेड़खानी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। पीड़िता के पिता ने बताया कि उनके घर के बगल में रहने वाली एक महिला उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर खेत की ओर ले गई, जहां कुछ युवक पहले से ही मौजूद थे। उन्होंने बताया कि युवकों ने नाबालिग के साथ जबरदस्ती छेड़खानी की। बताया जा रहा है कि पीड़िता ने विरोध किया और शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।