पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा- बिहार में 3100 पंचायत सेवकों की जल्द होगी बहाली

Edited By Ramanjot, Updated: 27 Jun, 2022 02:22 PM

soon 31 hundred panchayat servants will be reinstated in bihar

सम्राट चौधरी ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के प्रति कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से कर्मचारी चयन आयोग से करीब 31 सौ पंचायत सेवकों की मांग की गई है, जिसकी बहाली की प्रक्रिया जल्द...

समस्तीपुरः बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में पंचायत के कार्य को तीव्र गति प्रदान करने के उद्देश्य से जल्द ही 31 सौ पंचायत सेवकों की बहाली की जाएगी।

सम्राट चौधरी ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के प्रति कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से कर्मचारी चयन आयोग से करीब 31 सौ पंचायत सेवकों की मांग की गई है, जिसकी बहाली की प्रक्रिया जल्द पूरी हो जाएगी। साथ ही 31 सौ अन्य पंचायत सेवकों को भी जल्द बहाल किया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए आरटीपीएस केंद्र अब प्रखंड के बदले पंचायत स्तर पर खोले जाएंगे जिस पर कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि पंचायतों के विकास के लिए प्रतिनिधियों के जरिए विभाग द्वारा अगले 5 वर्षों में लगभग 80 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। चौधरी ने बताया कि पंचायतों के विकास कार्यों को तीव्रता प्रदान करने के उद्देश्य से प्रखंड में अब पंचायती राज पदाधिकारियों को प्रशासनिक अधिकार भी दिए जाएंगे। जिनके माध्यम से 30 लाख तक की राशि के कार्य कराए जा सकते है। इस अवसर पर भाजपा विधायक बीरेंद्र कुमार, भाजपा विधान पार्षद तरूण कुमार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!