यूक्रेन से छात्रों की वापसी अभियान में 4 मंत्रियों को लगाना प्रधानमंत्री मोदी की बड़ी पहलः सुशील मोदी
Edited By Ramanjot, Updated: 01 Mar, 2022 09:50 AM

सुशील मोदी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि इससे पहले किसी आपदाग्रस्त देश से इतने बड़े पैमाने पर अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए इतना बड़ा अभियान नहीं चला था। उन्होंने कहा कि यूक्रेन जैसी विस्फोटक परिस्थिति में, जब कई देश अपने नागरिकों के लिए...
पटनाः बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने कहा कि युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की सुरक्षित और त्वरित वापसी के अभियान को अधिक प्रभावी बनाने के लिए यूक्रेन के चार पड़ोसी देशों में एक-एक केंद्रीय मंत्री को भेजने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फैसला अभूतपूर्व है।
सुशील मोदी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि इससे पहले किसी आपदाग्रस्त देश से इतने बड़े पैमाने पर अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए इतना बड़ा अभियान नहीं चला था। उन्होंने कहा कि यूक्रेन जैसी विस्फोटक परिस्थिति में, जब कई देश अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी करने से ज्यादा कोई मदद नहीं कर पाए, भारत अब तक डेढ़ हजार से ज्यादा लोगों को वापस लाने में सफल रहा।
भाजपा सांसद ने कहा कि अब केंद्रीय मंत्रियों को अभियान में लगाने की पहल देश को विश्वास दिलाती है कि जो भी छात्र वहां फंसे हैं, वे जल्द ही अपनों के बीच होंगे। उन्होंने आगे कहा, 'भारतीय कूटनीति, तिरंगा झंडा और प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व दुनिया में कहीं भी रहने वाले भारतीय नागरिक की सुरक्षा की सबसे बड़ी गारंटी है।'
सुशील कुमार ने कहा कि यूक्रेन से लगने वाली रूसी सीमा के निकटवर्ती इलाकों में भी कुछ भारतीय रहते हैं, जो स्वदेश लौटना चाहते हैं। विदेश मंत्रालय को उनकी वापसी के लिए भी रास्ता बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यूक्रेन संकट के समय केंद्र और बिहार की सरकार छात्रों की वापसी के लिए 24 घंटे काम कर रही है। ऐसे में छात्रों और उनके परिजनों को धैर्य बनाए रखना चाहिए।
Related Story

सरकारी स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को किया गिरफ्तार

बिहार विधान परिषद चुनाव: BJP ने घोषित किए अपने 4 उम्मीदवार, 3 मौजूदा MLC पर फिर जताया भरोसा

4 करोड़ की नेटवर्थ और 13 करोड़ की कार?... Rolls-Royce में नजर आईं MLA मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर...

'मेरी बेटी गिड़गिड़ा रही थी', जमुई में छेड़छाड़ की शिकार लड़की के माता-पिता ने CM से लगाई सख्त...

बराबर गुफाओं की बदहाली पर पटना HC ने सरकार को लगाई फटकार, 6 सप्ताह में मांगा विकास का खाका

तीर्थयात्रियों से भरी बस में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी; 50-60 लोग थे सवार

बिहार में कर्मा-धर्मा पर्व पर बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 6 बच्चों की मौत; इलाके में मचा कोहराम

विक्रमशिला पुल पर 3 महीने तक आवागमन बंद, गंगा में उतरे बड़े जहाज...जलमार्ग से मुफ्त सफर

जितिया पर्व पर परिवार में पसरा मातम: मां ने रखा था व्रत, बड़े भाई ने धारदार हथियार से कर दी छोटे...

गंडक नदी का जलस्तर घटने के बीच बड़ा एक्शन, लापरवाही बरतने को लेकर 7 इंजीनियर निलंबित