वाहन चेकिंग के दौरान कंटेनर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 22 Jan, 2022 11:57 AM

supaul huge amount of liquor seized from vehicle driver arrested

सुपौल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार इन्द्र प्रकाश ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान भपटियाही चौक के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 57 पर एक बड़े कनटेनर को रोका गया। तलाशी के दौरान कंटेनर से एक हजार एक सौ पच्चीस कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई। कार्टन...

सुपौलः बिहार में सुपौल जिले के भपटियाही थाना क्षेत्र से पुलिस ने शराब की बड़ी खेप बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

सुपौल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार इन्द्र प्रकाश ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान भपटियाही चौक के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 57 पर एक बड़े कनटेनर को रोका गया। तलाशी के दौरान कंटेनर से एक हजार एक सौ पच्चीस कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई। कार्टन से दस हजार लीटर से अधिक शराब जब्त की गई।

प्रकाश ने कहा कि बरामद शराब को अरुणाचल प्रदेश से दरभंगा भेजा गया था। इस सिलसिले में वाहन चालक अमनदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है जो हरियाणा के रोहतक रहने वाला है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!