तेजस्वी का 31वां जन्मदिन आज, भाई तेजप्रताप ने दी बधाई, कहा- 'Happy Birthday CM Tejashwi'

Edited By Nitika, Updated: 09 Nov, 2020 12:10 PM

tejashwi 31st birthday today

बिहार के राजद नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का आज 31वां जन्मदिन है। तेजस्वी ने अपने जन्मदिन पर अपने परिवार के साथ आधी रात को ही केक काटा।

 

पटनाः बिहार के राजद नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का आज 31वां जन्मदिन है। तेजस्वी ने अपने जन्मदिन पर अपने परिवार के साथ आधी रात को ही केक काटा। तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। वहीं तेजस्वी को उनके बड़े भाई तेजप्रताप और बहन रोहिणी आचार्या ने ट्वीट कर बधाई दी है।

तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर तेजस्वी को सीएम बताते हुए जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा 'हैप्पी बर्थडे टूटू #HBD_CMTejashwi' साथ ही उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने भी ट्वीट कर तेजस्वी को जन्मदिन की बधाई दी है। अपने ट्वीट में रोहिणी आचार्या ने तेजस्वी यादव को बिहार का भावी मुख्यमंत्री बताते हुए जन्मदिन की शुभकामना दी है।


पूर्व CM जीतन राम मांझी ने दी बधाई
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी राजद नेता को जन्मदिन की बधाई दी है। जीतन राम मांझी ने ट्वीट कर लिखा कि 'जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं बिहार के युवा नेता तेजस्वी यादव।' बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने तेजस्वी यादव को बधाई दी है।

 

 


कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ने ट्वीट कर दी बधाई
हरीश रावत ने ट्वीट कर लिखा कि आज बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री, राजद के नेता, बिहार के युवाओं व गरीबों की आवाज एवं वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी का जन्मदिन है। तेजस्वी को उनके जन्मदिन के अवसर पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!