Lok Sabha Elections: बेतिया सीट पर रहा है पिता-पुत्र का जलवा, संजय जायसवाल के पिता मदन प्रसाद ने भी किया था राज

Edited By Ramanjot, Updated: 24 May, 2024 01:00 PM

the power of father and son has been there on bettiah seat

वर्ष 2008 में परिसीमन के बाद पश्चिम चंपारण जिले में पश्चिम चंपारण और वाल्मिकी नगर अलग-अलग सीटों के रूप में अस्तित्व में आईं। इससे पहले पश्चिम चंपारण का अधिकांश हिस्सा बेतिया सीट के तहत आता था। राजनीति की उर्वर भूमि पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र...

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री केदार पांडे और उनके पुत्र मनोज कुमार पांडेय तथा पूर्व दिग्गज सांसद मदन प्रसाद जायसवाल तथा उनके पुत्र डा. संजय जायसवाल ने बेतिया (पश्चिम चंपारण) की सत्ता पर राज किया। उत्तर प्रदेश और नेपाल की सीमा से लगा पश्चिम चंपारण का इलाका देश के स्वाधीनता संग्राम के दौरान काफी सक्रिय रहा। 

तीन बार सांसद बने हैं संजय जायसवाल 
वर्ष 2008 में परिसीमन के बाद पश्चिम चंपारण जिले में पश्चिम चंपारण और वाल्मिकी नगर अलग-अलग सीटों के रूप में अस्तित्व में आईं। इससे पहले पश्चिम चंपारण का अधिकांश हिस्सा बेतिया सीट के तहत आता था। राजनीति की उर्वर भूमि पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र राष्ट्र और राज्य की सियासत में अहम है। इस सीट पर समय के साथ कई रंग चढ़े हैं।  बेतिया सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री केदार पांडेय ने वर्ष 1980 में जबकि उनके पुत्र मनोज कुमार पांडे ने वर्ष 1984 के चुनाव में जीत हासिल की। बेतिया सीट पर ही मदन प्रसाद जायसवाल ने लगातार वर्ष 1996, 1998 और वर्ष 1999 में जीत हासिल हासिल की, जबकि उनके पुत्र डा. संजय जायसवाल ने परिसीमन के बाद पश्विम चंपारण से वर्ष 2009, 2014 और 2019 में लगातार तीन बार सांसद बने हैं। 

पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट पर मुकाबला दिलचस्प
पश्चिम चंपारण सीट पर वर्ष 2009 में हुए पहले चुनाव में मदन प्रसाद जायसवाल के पुत्र भाजपा प्रत्याशी डा. संजय जायसवल ने लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) उम्मीदवार प्रकाश झा को पराजित किया। कांग्रेस प्रत्याशी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के साला अनिरूद्ध प्रसाद यादव उर्फ साधु यादव तीसरे नंबर पर रहे। वर्ष 2014 में भाजपा के डा. संजय जायसवाल ने जनता दल यूनाईटेड (जदयू) उम्मीदवार प्रकाश झा को दूसरी बार मात दी। राजद के रघुनाथ झा तीसरे नंबर पर रहे। वर्ष 2019 में भाजपा उम्मीदवार डा. संजय जायसवाल ने जीत की हैट्रिक लगाई। डा. संजय जायसवाल ने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) उम्मीदव बज्रेश कुमार कुश्वाहा को शिकस्त दी। पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट पर इस बार मुकाबला दिलचस्प है। इस सीट से मौजूदा सांसद डॉ. संजय जायसवाल जीत का चौका लगाने की फिराक में लगे हैं। वहीं दूसरी ओर इंडिया गठबंधन के बैनर तले कांग्रेस ने पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी को उम्मीदवार बनाया है।        

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!