Edited By Ramanjot, Updated: 11 Sep, 2023 12:31 PM

आर्लेकर ने रविवार को यहां आयोजित ‘आखर महोत्सव-बिहार' कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि देश में अनेक भाषाएं हैं और उनकी विशेषता बनी रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी क्षेत्र विशेष में ही कुछ दूरी पर भाषा बदल जाती है लेकिन इससे नए शब्दों के प्रयोग...
पटना: बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि देश में अनेक भाषाएं हैं और उनकी विशेषता बनी रहनी चाहिए।
आर्लेकर ने रविवार को यहां आयोजित ‘आखर महोत्सव-बिहार' कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि देश में अनेक भाषाएं हैं और उनकी विशेषता बनी रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी क्षेत्र विशेष में ही कुछ दूरी पर भाषा बदल जाती है लेकिन इससे नए शब्दों के प्रयोग के चलते भाषा की समृद्धि ही होती है।
राज्यपाल ने कहा कि हमें अपनी भाषा का प्रयोग करने में कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए। अपनी भाषा में कामकाज होने पर सामान्य जन इसे आसानी से समझ सकते हैं। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष के रूप में उन्होंने गोवा विधानसभा का कामकाज वहां की भाषा कोंकणी में शुरू कराया तथा कार्यवाही का सीधा प्रसारण होने के चलते आमजन इसे समझने लगे।