अग्निपथ योजना को लेकर BJP-JDU में बढ़ रही तल्खी, ललन सिंह बोले- संजय जायसवाल ने मानसिक संतुलन खो दिया

Edited By Ramanjot, Updated: 19 Jun, 2022 10:21 AM

there is growing tension between bjp jdu over agneepath scheme

राज्य के विभिन्न जिलों में हुए हिंसक उपद्रव को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़ा किए जाने से नाराज जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने शनिवार को कहा कि बिहार भाजपा अध्यक्ष ने अपना...

पटनाः सेना में भर्ती की केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना और इसके खिलाफ बिहार में हो रहे हिंसक प्रदर्शनों को लेकर राज्य में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के दो प्रमुख घटक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के बीच तल्खी बढ़ती जा रही हैं।

राज्य के विभिन्न जिलों में हुए हिंसक उपद्रव को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़ा किए जाने से नाराज जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने शनिवार को कहा कि बिहार भाजपा अध्यक्ष ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है। ऐसे में हमें उनसे शिक्षा लेने की जरूरत नहीं है। राज्य में प्रशासन अपना काम कर रहा है। उन्होंने तल्ख लहजे में कहा,' अगर यही बात है तो भाजपा शासित राज्यों उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश सहित कई अन्य राज्यों में हिंसक घटनाएं हो रही हैं, वहां क्यों नहीं गोली चलवा देते हैं। मरवा दें हजारों लोगों को।'

ललन सिंह ने कहा कि संजय जायसवाल इस मामले में लोगों को समझाएं, जदयू को नहीं। नीतीश कुमार को सब पता है कि सरकार कैसे चलती है। उन्होंने कहा कि आखिर प्रशासन भाजपा कार्यालयों में क्यों आग लगवाएगा। प्रशासन को भाजपा और जदयू से मतलब नहीं है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!