Edited By Ramanjot, Updated: 17 Mar, 2026 01:06 PM

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि नचाप गांव निवासी शमसुद्दीन मियां का पुत्र सद्दाम हुसैन (25) साइकिल से बाजार जा रहा था।
Road Accident: बिहार में सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि नचाप गांव निवासी शमसुद्दीन मियां का पुत्र सद्दाम हुसैन (25) साइकिल से बाजार जा रहा था। इसी दौरान बालू लदे अनियंत्रित ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में उसकी मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है