रोहतासः सड़क दुर्घटना में बक्सर के 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Edited By Ramanjot, Updated: 15 Jul, 2021 05:43 PM

पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि बुधवार की देर रात मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक जा रहे थे, तभी मलियाबाग चौक के समीप राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या 30 पर अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में तीनो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।...

डेहरी आन सोनः बिहार में रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में तीन दोस्तों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया है। तीनों के घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल हैं।

पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि बुधवार की देर रात मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक जा रहे थे, तभी मलियाबाग चौक के समीप राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या 30 पर अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में तीनो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।

सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान बक्सर जिले के सिकरौल थाना क्षेत्र बसाव कला मठिया गांव निवासी प्रिंस कुमार, विकास यादव और सोनू गोंद के रूप में की गई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!