बिहार में बनेंगे दो बड़े एक्सप्रेस-वे, केंद्र सरकार ने परियोजनाओं को दी मंजूरी; लोगों को मिलेगी बेहतर परिवहन सुविधा

Edited By Harman, Updated: 14 Feb, 2025 10:29 AM

two big expressways to be built in bihar central government approves

केंद्र सरकार ने बिहार को एक बार फिर बड़ी सौगात दी है। दरअसल, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे और साहेबगंज-अरेराज-बेतिया एनएच-139 डब्ल्यू के एलाइनमेंट को मंजूरी दे दी है। इन दोनों परियोजनाओं पर कुल 19,489 करोड़ रुपये...

Bihar New Expressway: केंद्र सरकार ने बिहार को एक बार फिर बड़ी सौगात दी है। दरअसल, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे और साहेबगंज-अरेराज-बेतिया एनएच-139 डब्ल्यू के एलाइनमेंट को मंजूरी दे दी है। इन दोनों परियोजनाओं पर कुल 19,489 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं इन परियोजनाओं से राज्य में यातायात सुगम होगा और लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। साथ ही आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

इन परियोजनाओं के लिए मिलेगा इतना बजट 

बता दें कि पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड सिक्सलेन एक्सप्रेसवे कुल लंबाई 281.95 किमी होगी जिसे ₹18,042.14 करोड़ की लागत से निर्मित किया जाएगा। वहीं साहेबगंज-अरेराज एनएच-139 डब्ल्यू को ₹1,446.86 करोड़ की लागत से तैयार किया जाएगा जो कि 38.362 किमी लंबा होगा। जबकि अरेराज-बेतिया फोरलेन सड़क को बनाने में ₹1,702.73 करोड़ खर्च किया जाएगा। इस फोरलेन की कुल लंबाई 43.105 किमी होगी। इस हाईवे के निर्माण से गंडक नदी के पूर्वी किनारे पर स्थित बौद्ध और जैन तीर्थ स्थलों की यात्रा लोग सुगमता से कर पाएंगे। 

वहीं केंद्र सरकार ने कोनवा घाट से मकेर तक 18.1 किमी लंबी 4 लेन सड़क को भी मंजूरी दी है। इस परियोजना पर 777 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के अनुसार, इस सड़क से सारण क्षेत्र को विशेष लाभ मिलेगा। परियोजनाओं के निर्माण हेतु पश्चिम चम्पारण, पूर्वी चम्पारण एवं मुजफ्फरपुर जिलों में 45 मी चैड़ाई में  भूमि अधिग्रहण किया जाएगा।

2028 तक इन परियोजनाओं को पूरा करने का लक्ष्य

गौरतलब हो कि  पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड सिक्सलेन एक्सप्रेसवे वैशाली के मीरनगर से शुरू होता हुए समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा और मधेपुरा से होते हुए एनएच-27 (ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर) पर पूर्णिया के चांद भड्डी पर समाप्त होगा।इसके निर्माण से सीमांचल क्षेत्र से पटना का सफर कुछ ही समय में  तय हो जाएगा। वहीं 2028 तक इन परियोजनाओं को पूरा करने के लक्ष्य रखा गया। राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इन परियोजनाओं की मंजूरी के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!