महिला कबड्डी विश्वकप 2025: बिहार कैबिनेट ने 8.25 करोड़ राशि की दी मंजूरी,मार्च में होगा चैंपियनशिप का आयोजन

Edited By Ramanjot, Updated: 04 Feb, 2025 09:44 PM

women s kabaddi world cup 2025 bihar cabinet approves rs 8 25 crore

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में मार्च 2025 राजगीर में होने वाले महिला कबड्डी विश्वकप के लिए 8.25 करोड़ राशि की मंजूरी दी गयी। राजगीर के खेल अकादमी के इंडोर हॉल में यह प्रतिस्पर्धा आयोजित की जाएगी।

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में मार्च 2025 राजगीर में होने वाले महिला कबड्डी विश्वकप के लिए 8.25 करोड़ राशि की मंजूरी दी गयी। राजगीर के खेल अकादमी के इंडोर हॉल में यह प्रतिस्पर्धा आयोजित की जाएगी। इसमें भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, नेपाल, पाकिस्तान, ईरान, इंडोनेशिया, श्रीलंका, थाइलैंड, पोलैंड, अर्जेंटीना, दक्षिण अफ्रीका की टीमें भाग लेंगी। राज्य खेल प्राधिकरण के अनुसार टीमों के नाम अभी संभावित हैं। प्राधिकरण और कबड्डी फेडरेशन के बीच जैसे ही एमओयू होगा, तिथि की घोषणा कर दी जाएगी।

बिहार में पहली बार विश्वकप कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन 2012 में पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ था। फाइनल में भारत ने ईरान को हराकर विश्व कप जीता था। फिर 13 साल बाद बिहार को मेजबानी का मौका मिला है। इस बार नए नवेले राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इसका आयोजन हो रहा है। बता दें कि राजगीर खेल परिसर में इन्डोर और आउटडोर खेल के लिए सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!