जमुई में भाकपा माओवादी के दो उग्रवादी गिरफ्तार, पिस्तौल और कारतूस बरामद

Edited By Ramanjot, Updated: 11 Oct, 2020 01:30 PM

two cpi maoist militants arrested in jamui pistol and cartridge recovered

बिहार में उग्रवाद प्रभावित जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र से पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा-माओवादी) के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया।

जमुईः बिहार में उग्रवाद प्रभावित जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र से पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा-माओवादी) के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया।

खैरा थाना अध्यक्ष सीपी यादव ने रविवार को बताया कि शनिवार की देर रात सूचना मिली थी कि बरियारपुर जंगल के समीप कुछ नक्सलियों का जमावड़ा लगा हुआ है। मामले की जानकारी के बाद खैरा थाना की पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने सर्च अभियान चलाया। इस दौरान बरियारपुर पुल के समीप दो व्यक्ति को संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त लोगों के पास से दो पिस्तौल और छह कारतूस बरामद किए गए, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान लखीसराय जिले के अभयपुर थाना क्षेत्र निवासी मधु कोड़ा उर्फ मधवा एवं जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के मरीचा गांव निवासी भीम यादव के रूप में की गई है। दोनों नक्सली भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर अरविंद यादव उर्फ अविनाश दा के सहयोगी हैं। गिरफ्तार दोनों नक्सली लेवी वसूलने का काम करते थे। हथियार और कारतूस रखने के आरोप में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!